लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा-मोदी सरकार की नोटबंदी बेहिसाबी अर्थव्यवस्था को कम करने में रही सफल

By भाषा | Updated: November 9, 2018 05:14 IST

नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर यहां संवाददाताओं से बातचीत में मेघवाल ने कहा, ‘‘मूल उद्देश्य था देश में शेडो अर्थव्यवस्था को घटाना और इसमें नोटबंदी एक सफल उपाय साबित हुआ। भीम एप, यूपीआई ये आंकडे़ इसके गवाह हैं कि हम कितनी तेजी से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़े हैं।’’ 

Open in App

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को यहां कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी अपने मूल उद्देश्य में सफल रही और इससे देश की बेहिसाबी अर्थव्यवस्था (शेडो इकनामी) में भारी कमी आई।

नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर यहां संवाददाताओं से बातचीत में मेघवाल ने कहा, ‘‘मूल उद्देश्य था देश में शेडो अर्थव्यवस्था को घटाना और इसमें नोटबंदी एक सफल उपाय साबित हुआ। भीम एप, यूपीआई ये आंकडे़ इसके गवाह हैं कि हम कितनी तेजी से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़े हैं।’’ 

विश्व बैंक की एक रपट के हवाले से उन्होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई उस समय इस देश में 'शेडो इकनामी' 23.7 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी विकसित देश में ऐसा आंकड़ा नहीं था। यह इकनामी,आर्थिक गतिविधि तो है लेकिन जीडीपी में इसकी गणना नहीं होती। शेडो इकनामी देश में अपराध बढ़ा रही थी, काले धन को बढ़ा रही थी और कर संग्रहण को भी प्रभावित कर रही थी। डिजिटल लेनदेन भी बड़ा मुद्दा था।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मनमोहन सिंह के कालखंड में भी यह विषय था। लेकिन वह इस पर कोई निर्णय नहीं कर पाए क्योंकि वह हिम्मत नहीं जुटा पाए। हमारे प्रधानमंत्री ने फैसला किया कि वह अर्थव्यवस्था को ठीक करने का प्रयास करेंगे। इसमें दो बड़े प्रयास नोटबंदी व जीएसटी थे।' 

उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने से शेडो इकनामी को चोट पहुंची। हम अगर इसे 15 या 14, 13 प्रतिशत तक ले जाते हैं तो यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।'’ 

इस अवसर पर उन्होंने व्यापार सुगमता सूचकांक में भारत के 143वें पायदान से 77वें पायदान पर आने तथा कर संग्रहण के एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

टॅग्स :नोटबंदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया