लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में तोड़फोड़

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:49 IST

Open in App

देहरादून, 15 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में कथित रूप से हिंदुत्व और आइएसआइएस जैसे आतंकी संगठनों की तुलना करने पर उपजे विवाद के बीच उनके नैनीताल स्थित घर में सोमवार को तोड़फोड़ और आगजनी किए जाने का मामला सामने आया है।

नैनीताल के नगर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार, नैनीताल के भवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित कांग्रेस नेता के घर में कुछ लोगों ने घुसकर उसमें लगे शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया और लकड़ी के एक दरवाजे में आग लगा दी।

खुर्शीद के इस घर में केवल घर की देखभाल करने वाले लोग ही रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भवाली के पुलिस थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया है।

इस बीच, इस घटना के बारे में कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर वीडियो क्लिप भी साझा किए हैं जिनमें भीड़ कथित तौर पर उनका पुतला फूंकते और उनके खिलाफ नारे लगाते दिख रही है।

खुर्शीद ने कहा कि क्या उनका यह कहना अब भी गलत है कि यह हिंदुत्व नहीं हो सकता। उनके घर पर हुई कथित तोड़फोड़ के बारे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यह शर्मनाक है। सलमान खुर्शीद एक ऐसे राजनेता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और घरेलू मंचों पर हमेशा एक उदारवादी, मध्यमार्गी और देश का समावेशी दृष्टिकोण व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर का सत्ता में बैठे लोगों को त्याग करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?