लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में तोड़फोड़

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:03 IST

Open in App

देहरादून, 15 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में कथित रूप से हिंदुत्व और आइएसआइएस जैसे आतंकी संगठनों की तुलना करने पर उपजे विवाद के बीच उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित उनके घर में सोमवार को तोड़फोड़ और आगज़नी की गई।

उनके घर को निशाना बनाने वाले लोगों की तस्वीर का हवाला देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वे भाजपा का झंडा लिए हुए हैं और पार्टी को 'खंडन' जारी करना चाहिए।

नैनीताल के नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश चंद्र ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार, नैनीताल के बोवाली थाना क्षेत्र में स्थित कांग्रेस नेता के घर में कुछ लोगों ने घुसकर उसमें लगे शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया और लकड़ी के एक दरवाजे में आग लगा दी।

खुर्शीद के इस घर में केवल घर की देखभाल करने वाले लोग ही रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बोवाली के पुलिस थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया है।

एसपी ने कहा कि 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

इस बीच, इस घटना के बारे में कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर वीडियो क्लिप भी साझा किए हैं जिनमें भीड़ कथित तौर पर उनका पुतला फूंकते और उनके तथा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारे लगाते दिख रही है।

एक नारे में कहा गया है कि “ गद्दारों’’ को गोली मार देनी चाहिए। अन्य नारे में कहा गया है कि देश ‘मुल्लों’ का नहीं है, बल्कि ‘ वीर शिवाजी’ का है। भीड़ को यह नारा लगाते हुए भी सुना गया ‘ जय जय वीर बजरंगी जय, जय श्रीराम।”

पूर्व विदेश मंत्री की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनलिज़्म इन आर टाइम्स’ का कुछ दिन पहले ही विमोचन हुआ है। भाजपा तथा दक्षिणपंथी संगठनों ने इसकी काफी आलोचना की है।

खुर्शीद ने उनके नैनीताल स्थित घर पर आगज़नी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए फेसबुक पर लिखा कि क्या उनका यह कहना अब भी गलत है कि यह हिंदू धर्म नहीं हो सकता। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “तो अब ऐसी बहस है। शर्म बहुत मामूली शब्द है। इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने पर सहमत हो सकते हैं।”

किताब पर इस तरह की प्रतिक्रिया पर पूछे जाने पर खुर्शीद ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ मुझे अब कुछ भी साबित नहीं करना है। इसने मेरी बात को सही साबित किया है।”

उनके घर पर हुई कथित तोड़फोड़ के बारे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यह शर्मनाक है। सलमान खुर्शीद एक ऐसे राजनेता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और घरेलू मंचों पर हमेशा एक उदारवादी, मध्यमार्गी और देश का समावेशी दृष्टिकोण व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर का सत्ता में बैठे लोगों को त्याग करना चाहिए।”

हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों के साथ करने के लिए भाजपा के अलावा, खुर्शीद को अपनी ही पार्टी के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की आलोचना का सामना करना पड़ा।

आज़ाद ने कहा था, “ तुलना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।”

लेकिन, 12 नवंबर को वर्धा में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तर्क दिया कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व अलग हैं।

गांधी ने पुस्तक का जिक्र किए बिना कहा, “क्या ये एक बात हो सकती हैं? आप हिंदू धर्म शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं, अगर वे एक ही चीज हैं तो सिर्फ हिंदुत्व का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? वे स्पष्ट रूप से अलग चीजें हैं।”

उन्होंने कहा, “ "क्या हिंदू धर्म सिख या मुसलमान को पीटने के बारे में है?" उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हिंसा का समर्थन कर सकता है, हिंदू धर्म नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच