लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में तोड़फोड़

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:17 IST

Open in App

देहरादून, 15 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में कथित रूप से हिंदुत्व और आइएसआइएस जैसे आतंकी संगठनों की तुलना करने पर उपजे विवाद के बीच उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित उनके घर में सोमवार को तोड़फोड़ और आगज़नी की गई।

नैनीताल के नगर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार, नैनीताल के बोवाली थाना क्षेत्र में स्थित कांग्रेस नेता के घर में कुछ लोगों ने घुसकर उसमें लगे शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया और लकड़ी के एक दरवाजे में आग लगा दी।

खुर्शीद के इस घर में केवल घर की देखभाल करने वाले लोग ही रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बोवाली के पुलिस थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

इस बीच, इस घटना के बारे में कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर वीडियो क्लिप भी साझा किए हैं जिनमें भीड़ कथित तौर पर उनका पुतला फूंकते और उनके तथा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारे लगाते दिख रही है।

एक नारे में कहा गया है कि “ गद्दारों’’ को गोली मार देनी चाहिए। अन्य नारे में कहा गया है कि देश ‘मुल्लाओं’ का नहीं है, बल्कि ‘ वीर शिवाजी’ का है। भीड़ को यह नारा लगाते हुए भी सुना गया ‘ जय जय वीर बजरंगी जय, जय श्रीराम।”

पूर्व विदेश मंत्री की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनलिज़्म इन आर टाइम्स’ का कुछ दिन पहले ही विमोचन हुआ है। भाजपा तथा दक्षिणपंथी संगठनों ने इसकी काफी आलोचना की है।

खुर्शीद ने कहा कि क्या उनका यह कहना अब भी गलत है कि यह हिंदू धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “तो अब ऐसी बहस है। शर्म बहुत मामूली शब्द है। इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने पर सहमत हो सकते हैं।”

उनके घर पर हुई कथित तोड़फोड़ के बारे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यह शर्मनाक है। सलमान खुर्शीद एक ऐसे राजनेता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और घरेलू मंचों पर हमेशा एक उदारवादी, मध्यमार्गी और देश का समावेशी दृष्टिकोण व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर का सत्ता में बैठे लोगों को त्याग करना चाहिए।”

हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों के साथ करने के लिए भाजपा के अलावा, खुर्शीद को अपनी ही पार्टी के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की आलोचना का सामना करना पड़ा।

आज़ाद ने कहा था, “ तुलना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।”

लेकिन, 12 नवंबर को वर्धा में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तर्क दिया कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व अलग हैं।

गांधी ने पुस्तक का जिक्र किए बिना कहा, “क्या ये एक बात हो सकती हैं? आप हिंदू धर्म शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं, अगर वे एक ही चीज हैं तो सिर्फ हिंदुत्व का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? वे स्पष्ट रूप से अलग चीजें हैं।”

उन्होंने कहा, “ "क्या हिंदू धर्म सिख या मुसलमान को पीटने के बारे में है?" उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हिंसा का समर्थन कर सकता है, हिंदू धर्म नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!