लाइव न्यूज़ :

काबुल में गुरूद्वारे में तोड़फोड भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी चिंता का विषय : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्तूबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि काबुल में गुरूद्वारा में तोड़फोड़ की घटना ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता पैदा कर दी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में रेखांकित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर देना जारी रखना चाहिए ।

खबरों के मुताबिक, काबुल में गुरूद्वारा कार्ते परवान में दो दिन पहले तोड़फोड़ की गयी थी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ स्वभाविक है कि यह केवल हमारे लिये ही चिंता का विषय नहीं है बल्कि मैं समझता हूं कि यह दुनिया के लिये भी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में रेखांकित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर देना जारी रखे । ’’

उनसे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरूद्वारा में तोड़फोड़ किये जाने की घटना के बारे में पूछा गया था ।

बागची ने कहा कि अफगानिस्तान को लेकर 30 अगस्त को परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव पारित हुआ था ।

उन्होंने कहा कि इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमान किसी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिये नहीं किया जाना चाहिए । अफगानिस्तान से बाहर जाने को इच्छुक लोगों के लिये सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो ।

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों, महिलाओं के अधिकारों सहित मानवाधिकारों की रक्षा हो । साथ ही बातचीत के जरिये समवेशी राजनीतिक समाधान निकले ।

बागची ने अफगानिस्तान से जुड़े मुद्दे पर अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन से बातचीत के बारे में मंगलवार को चर्चा किये जाने का जिक्र किया और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि वहां से आतंकवाद का प्रसार नहीं हो ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान की भूमिका के बारे में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया और अपनी चिंताएं भी स्पष्ट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू