लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश का मकसद समाज में अशांति पैदा करना है: आरएसएस

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कथित तौर पर बेअदबी के प्रयास की निंदा की और आरोप लगाया कि यह समाज में अशांति पैदा करने की साजिश है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम को कथित रूप से बेअदबी का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह कपूरथला स्थित एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, '' गुरु ग्रंथ साहिब और श्री गुरु परंपरा, हम सभी के लिए पूजनीय हैं और भारत के ज्ञान की समृद्धि के भंडार हैं।''

गुरु ग्रंथ साहिब और सिख गुरुओं को साझी विरासत करार देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जोकि समाज में वैमन्स्य पैदा करने की साजिश रच रही हैं।

होसबाले ने बेअदबी की घटना के पीछे के साजिशकर्ताओं को सख्त सजा देने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos