लाइव न्यूज़ :

भारत में लोकतांत्रिक मूल्य बेहद प्राचीन: हिमाचल के राज्यपाल ने कहा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:52 IST

Open in App

शिमला, 18 नवंबर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्य बहुत पुराने हैं और वे अंग्रेजों से नहीं मिले। देश की विभिन्न विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय शताब्दी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि “विधानसभा” शब्द भी देश के प्राचीन अभिलेखों में मिलता है।

केंद्रीय विधायिका का इस प्रकार का पहला सम्मेलन ब्रिटिश राज में शिमला में ही वर्ष 1921 में 14 सितंबर से 16 सितंबर तक हुआ था। वर्तमान सम्मेलन में 378 गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। इनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह के अतिरिक्त 36 राज्य विधानसभाओं तथा विधान परिषदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

सम्मेलन में आर्लेकर ने कहा कि हमारे देश लोकतांत्रिक मूल्य बहुत पुराने हैं और वे अंग्रेजों से नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि एक राज्य की विधानसभा द्वारा किये गए अच्छे कार्य को एक सम्मिलित मंच पर अन्य राज्यों के साथ साझा किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?