लाइव न्यूज़ :

भाजपा की सरकार जाएगी तभी बचेगा लोकतंत्र : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 29, 2020 23:24 IST

Open in App

लखनऊ, 29 दिसंबर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि '' किसान, दंभी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आएंगे और यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा।''

मंगलवार को सपा मुख्‍यालय में पूर्व मुख्‍यमंत्री ने गोंडा से बसपा के लोकसभा प्रत्‍याशी रहे मसूद आलम, पूर्व विधायक रमेश गौतम और मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा की बेटी सुमैया राणा समेत कई प्रमुख नेताओं को सपा में शामिल कराने के बाद पत्रकारों से कहा कि ''भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अन्याय और अत्याचार की सीमा पार कर दी है। कोई भी आवाज़ उठाता है, तो उसकी आवाज़ दबाने का काम सरकार कर रही है। यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा।''

अखिलेश ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए 'डेथ वारंट' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। इस सरकार की नीतियों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन में सपा भी संघर्षरत है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा नेता और कार्यकर्ता किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं तो उन पर गम्भीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।

इससे पहले, मंगवार को ही यादव ने ट्वीट किया ''भाजपा सरकार ने किसानों द्वारा बातचीत के लिए प्रस्‍तावित दिन की जगह बातचीत की तारीख को आगे बढ़ाकर ये साबित कर दिया कि कड़कड़ाती ठंड में अपना जीवन न्‍यौछावर कर रहे किसान उनकी प्राथमिकता में नहीं हैं। भाजपा लगातार किसानों का तिरस्‍कार कर रही है। किसान दंभी भाजपा को सड़क पर ले आएंगे।''

अखिलेश ने पत्रकारों से कहा ''किसानों को सरकार छल रही है। इतना झूठ और भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं रहा है और यह सरकार किसी के साथ कुछ भी कर सकती है।''

उन्होंने दोहराया कि सपा सभी को साथ लेकर चलेगी और छोटे दलों के लिए दरवाजा खुला रखेगी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के फ़ैसलों से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और नोटबंदी तथा लॉकडाउन इसके उदाहरण हैं।

लॉकडाउन में पैदल अपने घर जाते समय 90 से अधिक मज़दूरों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने किसी की मदद नहीं की।

सपा अध्‍यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ती है और उन्हें लड़ाती है, झगड़े कराती है और उसका फायदा उठाती है। पश्चिम बंगाल में भी यही कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले यही किया था।

उन्‍होंने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की कि वह भाजपा को हराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच