लाइव न्यूज़ :

गुजरात प्रश्नपत्र लीक मामले में उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 दिसंबर गुजरात में कांग्रेस ने हाल में वरिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश द्वारा कराए जाने की मांग मंगलवार को उठायी। पार्टी ने आरोप लगाया कि पूर्व में जब भी इस तरह के प्रश्नपत्र लीक के मामले सामने आए, हमेशा ''बड़ी मछलियां'' बच गईं।

इससे पहले दिन में गुजरात सरकार ने परीक्षा से पहले एक प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। ये परीक्षा 12 दिसंबर को हुई थी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा के नेतृत्व में मंगलवार को 30 से अधिक कांग्रेसी विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की और उन्हें उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच कराए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राठवा ने संवाददाताओं से कहा, '' ऐसा पहली बार नहीं है, जब राज्य में प्रश्नपत्र लीक हुआ है। ऐसा बार-बार हो रहा है क्योंकि सरकार कभी भी साजिश की तह तक नहीं जाती है। हमेशा बड़ी मछलियां बच निकलती हैं और कार्रवाई के नाम पर मामूली अपराधियों को पकड़ लिया जाता है। इसलिए, हमने उच्च न्यायालय की निगरानी में गहन जांच की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल