हरियाणा के नारनौंद में किसानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:10 IST2021-11-06T20:10:43+5:302021-11-06T20:10:43+5:30

Demand to withdraw FIR lodged against farmers in Haryana's Narnaund | हरियाणा के नारनौंद में किसानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग

हरियाणा के नारनौंद में किसानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली, छह नवंबर संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के नारनौंद में तीन किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की शनिवार को मांग की।

विभिन्न किसान संघों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की कि किसान कुलदीप राणा पर हमला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रामचंद्र जांगड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

इससे पहले शुक्रवार को जांगड़ा के हरियाणा के हिसार दौरे के विरोध में कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया था। पुलिस के अनुसार, हिसार के नारनौंद में काले झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने जांगड़ा का रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, ‘‘हरियाणा के नारनौंद थाने में प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह लगातार धरना दे रहा है। प्रदर्शनकारियों में एक बड़ी संख्या महिला किसानों की भी है। किसान मांग कर रहे हैं कि कल (शुक्रवार) प्रदर्शनकारी कुलदीप सिंह राणा को गंभीर रूप से घायल करने के लिए जांगड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।’’

मोर्चा ने कहा, ‘‘ भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ स्थानीय किसानों द्वारा काले झंडे दिखाने के विरोध में नारनौंद थाना, हांसी, हरियाणा में कल तीन किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

हालांकि तीनों किसानों को शुक्रवार देर शाम रिहा कर दिया गया, लेकिन मोर्चा ने कहा कि मामला वापस लेने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demand to withdraw FIR lodged against farmers in Haryana's Narnaund

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे