लाइव न्यूज़ :

कोविड वैक्सीन की सुलभ और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:23 IST

Open in App

रायपुर, 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड वैक्सीन की राज्य में सुलभ और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।

बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की दो करोड़ 90 लाख आबादी में एक आकलन के अनुसार लगभग एक करोड़ 30 लाख लोग 18-44 वर्ष आयु समूह के हैं, जिन्हें कुल दो करोड़ 60 लाख डोज़ लगनी है। 45 से अधिक आयु के 58.7 लाख लोगों में से 72 फीसदी का टीकाकरण किया जा चुका है। राज्य में फ्रंट लाइन वर्कर को मिलाकर अब तक 47.7 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक और छह लाख 34 हजार लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है ।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हम प्रतिदिन तीन लाख डोज़ टीका लगाने की क्षमता रखते हैं। चूंकि हम टीकाकरण की आदर्श व्यवस्था छत्तीसगढ़ में बनाना चाहते हैं, इसलिये टीके की उपलब्धता, मूल्य आदि के संबंध में अत्यावश्यक जानकारियों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को पत्र लिखा गया था। अब तक सिर्फ भारत बायोटेक ने ईमेल के माध्यम से लिखित में हमें अवगत कराया है कि हमारे द्वारा आदेशित 25 लाख डोज को-वैक्सीन की आपूर्ति जुलाई 2021 के अंत तक करने का प्रयास किया जाएगा।

बघेल ने कहा है कि भारत बायोटेक द्वारा सिर्फ 25 लाख खुराक उपलब्ध कराने के लिए तीन महीने का समय मांगा गया है तब हमें आवश्यक वैक्सीन डोज प्राप्त करने में पूरा वर्ष निकल जाएगा जो कि टीकाकरण को विफल भी कर सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पत्र में अनुरोध किया है कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए केंद्र द्वारा बनाई गई कार्य योजना तथा उसके व्यावहारिक अमल की पद्धति से राज्यों को अवगत कराया जाए। साथ ही सभी राज्यों में टीके का आबंटन जनसंख्या तथा पॉजिटिविटी दर को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता