लाइव न्यूज़ :

आंबडेकर की मूर्ति का चश्मा खंडित होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:22 IST

Open in App

जयपुर, दो अप्रैल राजस्थान के जैसलमेर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के आंबेडकर पार्क में स्थापित भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का चश्मा खंडित होने पर नाराज लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने बाद में मांगें माने जाने पर धरना समाप्त कर दिया।

थानाधिकारी बलवंतराम गोठवाल ने बताया कि गढसर चौराहे के पास आंबेडकर पार्क में लगी डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का चश्मा शुक्रवार सुबह खंडित पाये जाने पर दलित समाज, शिक्षक संघ सहित कई संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, मूर्ति का निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया।

उन्होंने बताया कि धरना दे रहे लोगों की सभी मांगों को मान लिया गया है और धरना समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दोषियों की पहचान के लिये पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि धरना दे रहे लोगों की मांगों में शामिल सीसीटीवी कैमरे को कमांड सेंटर से जोड़ने, मूर्ति का निर्माण और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई सहित सभी मांगों को मान लिया गया है जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मूर्ति का चश्मा खंडित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर परिषद की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (क), 295, 505 और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव