लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले डॉक्टरों के आंकड़े के अध्ययन के लिये समिति गठित करने की मांग

By भाषा | Updated: February 4, 2021 00:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देश में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले डॉक्टरों की संख्या सरकार द्वारा राज्यसभा में महज 162 बताए जाने पर बुधवार को हैरानगी जताई।

एसोएिशन ने सरकार से मृतक डॉक्टरों के आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन करने के लिये एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने की अपील की है। साथ ही, उसने कहा कि महामारी से जान गंवाने वाले सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को संसद के उच्च सदन को बताया था कि कोविड-19 के चलते देश में 162 डॉक्टरों, 107 नर्सों और 44 आशा कर्मियों की मौत हुई है।

आईएमए के अध्यक्ष जे ए जयालाल ने चौबे को लिखे पत्र में कहा कि केन्द्र सरकार के (कोविड-19 मौत) संबंधी आंकड़े उसके द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से अलग हैं। आईएमए के अनुसार महामारी के चलते 734 डॉक्टरों की जान गई है, जिनमें से 431 ‘जेनरल प्रैक्टिस’ किया करते थे।

पत्र में कहा गया है कि इसके अलावा महामारी में जान गंवाने वाले 25 डॉक्टरों की उम्र 35 साल से कम थी।

पत्र में कहा गया है, ''हम अपील करते हैं कि सरकार मृत डॉक्टरों के संपूर्ण डेटा का विस्तृत अध्ययन करने के लिये एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करे और जान गंवाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं