लाइव न्यूज़ :

कुछ जिलों में प्राथमिक स्कूलों, पांचवीं से सातवीं कक्षाओं को बहाल करने की मांग: महाराष्ट्र

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:19 IST

Open in App

मुंबई, छह अगस्त कोविड-19 के मामलों में कमी आने और हाल में दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के लिए घोषित छूट के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों के छात्रों के अभिभावक प्राथमिक स्कूलों और पांचवीं से सातवीं कक्षा के स्कूलों को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इनमें से कई जिले में एक पखवाड़े से अधिक समय से रोजाना 10 से कम मामले आ रहे हैं। हालांकि अधिकारी ने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग स्कूलों को फिर से खोलने के लिए ‘‘निर्देश या आदेश’’ देने के बजाय ‘‘स्वैच्छिक आधार पर अनुमति’’ देने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन जिलों में एक पखवाड़े से इकाई अंक में कोविड-19 के रोजाना मामले आ रहे हैं, वहां के अभिभावक बच्चों के लिए प्राथमिक स्कूलों और पांचवीं से सातवीं तक के स्कूलों को फिर से बहाल करना चाहते हैं। मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है लेकिन राज्य शिक्षा विभाग की राय है कि किसी निर्देश या आदेश के बजाए स्वैच्छिक आधार पर अनुमति दी जाए। अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर फैसला करना होगा कि क्या स्कूल फिर से खोले जा सकते हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस मांग पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आम सहमति बनाना चाहते हैं। ऑनलाइन प्रारूप में छात्रों का ध्यान बनाए रखने, इंटरनेट सेवा से जुड़े मुद्दे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह