लाइव न्यूज़ :

तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद से हटाने की मांग, राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे तृणमूल के सांसद

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात कर तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद से हटाने की मांग करेगा।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात को लेकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था।

तृणमूल के एक नेता ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रपति से सम्पर्क करेगा और उन्हें सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच हुई बैठक के बारे में बताएगा।’’

उन्होंने बताया कि सांसद सुखेंदु शेखर राय और महुआ मोइत्रा राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि मेहता और अधिकारी के बीच बैठक न केवल अनुचित है, बल्कि हितों का सीधा टकराव है और देश के दूसरे सर्वोच्च कानून अधिकारी सॉलिसिटर जनरल के पद की गरिमा को भी कमतर करती है।

गौरतलब है कि अधिकारी पर 2016 के नारद टेप मामले में आरोपी हैं और मेहता उच्चतम न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय में इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का पक्ष रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे