लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणाम संबंधी विज्ञापनों के लिए नड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च भाजपा द्वारा अपर असम की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव में जीत दर्ज करने के दावे वाले कथित विज्ञापनों पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग से भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।

कांग्रेस ने इन विज्ञापनों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करार दिया।

चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और मुकुल वासनिक ने अखबारों में अपर असम की सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे वाले विज्ञापन देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के विज्ञापन आयोग के उन निर्देशों का खुला उल्लंघन हैं कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान कोई भी चुनाव नतीजों को लेकर पूर्वानुमान नहीं जता सकता है।

कांग्रेस ने कहा, '' हम चुनाव आयोग से सर्बानंद सोनोवाल, जे पी नड्डा और रंजीत कुमार दास पर आदर्श आचार सहिंता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का खुला उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने समेत कानून के मुताबिक हर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।''

पार्टी ने ऐसे विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए मीडिया के खिलाफ भी कार्रवाई का अनुरोध किया।

असम में तीन चरणों में मतदान होना है और पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ।

चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा, '' अपनी हार का अहसास करने के बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अवैध और असंवैधानिक तरीके अपना रही है।''

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि इन विज्ञापनों को कुछ इस तरह से हर अखबार के पहले पन्ने पर दिया गया ताकि असम के मतदाताओं के दिमाग को प्रभावित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा