लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की तर्ज पर गेावा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी का समय कम करने की मांग

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:40 IST

Open in App

पणजी, 25 सितंबर महाराष्ट्र में महिला पुलिस की ड्यूटी का समय कम किये जाने की तर्ज पर शिवसेना ने शनिवार को गोवा में भी यह व्यवस्था लागू किये जाने की मांग की। महाराष्ट्र में महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी का समय 12 घंटे से कम कर आठ घंटा कर दिया गया है।

शिवसेना की गोवा इकाई की प्रवक्ता राखी प्रभुदेसाई नायक ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के निर्णय से हजारों महिला पुलिसकर्मियों को लाभ होगा ।

राखी ने कहा, ‘‘गोवा में भी यही स्थिति है, जहां महिला पुलिस अधिकारियों और निम्न रैंक के कर्मचारियों को अधिक काम करना पड़ता है, जो उनके निजी जीवन को प्रभावित करता है।’’

उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनावों के बाद शिवसेना सत्ता में आती है तो पार्टी सबसे पहले महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के समय को घटायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा