महाराष्ट्र की तर्ज पर गेावा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी का समय कम करने की मांग

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:40 IST2021-09-25T15:40:59+5:302021-09-25T15:40:59+5:30

Demand to reduce the time of duty of women police in Geva on the lines of Maharashtra | महाराष्ट्र की तर्ज पर गेावा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी का समय कम करने की मांग

महाराष्ट्र की तर्ज पर गेावा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी का समय कम करने की मांग

पणजी, 25 सितंबर महाराष्ट्र में महिला पुलिस की ड्यूटी का समय कम किये जाने की तर्ज पर शिवसेना ने शनिवार को गोवा में भी यह व्यवस्था लागू किये जाने की मांग की। महाराष्ट्र में महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी का समय 12 घंटे से कम कर आठ घंटा कर दिया गया है।

शिवसेना की गोवा इकाई की प्रवक्ता राखी प्रभुदेसाई नायक ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के निर्णय से हजारों महिला पुलिसकर्मियों को लाभ होगा ।

राखी ने कहा, ‘‘गोवा में भी यही स्थिति है, जहां महिला पुलिस अधिकारियों और निम्न रैंक के कर्मचारियों को अधिक काम करना पड़ता है, जो उनके निजी जीवन को प्रभावित करता है।’’

उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनावों के बाद शिवसेना सत्ता में आती है तो पार्टी सबसे पहले महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के समय को घटायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demand to reduce the time of duty of women police in Geva on the lines of Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे