लाइव न्यूज़ :

सीडब्ल्यूसी की बैठक में उठी राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग

By भाषा | Updated: May 10, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में सोमवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई सीडब्ल्यूसी की डिजिटल बैठक में कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी और कुछ अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की।

एक सूत्र ने जानकारी दी, ‘‘बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को आगे आकर पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।’’

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण राहुल गांधी इस बैठक में उपस्थित नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में असम, केरल, पश्चिम बंगाल ,तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रभारियों ने विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अपनी बात रखी।

सूत्रों के मुताबिक, केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने केरल में शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद कहीं न कहीं अति उत्साह का भाव आ गया तथा गुटबाजी भी हार की वजह रही।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कड़ी मेहनत के बावजूद पार्टी केरल में वोटों के लिहाज से फायदा नहीं उठा सकी।

पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि कुछ सीटों के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के व्यापक हित में गठबंधन होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए