लाइव न्यूज़ :

टीके का कोटा बढ़ाने की मांग से ‘‘जनता में संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है’’ : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई टीके का कोटा बढ़ाने के लिए राज्यों की मांग के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तरह के आह्वान से "जनता के बीच एक संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है, जो महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती हैं।’’

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों या अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ बातचीत के दौरान हर्षवर्धन ने यह टिप्पणी की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों द्वारा उनके राज्यों के लिए टीके का कोटा बढ़ाने की मांग पर हर्षवर्धन ने उन पहलुओं के बारे में बताया जिससे टीकाकरण नीति तैयार की गयी।

हर्षवर्धन के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘88 प्रतिशत मौतें 45 से अधिक आयु समूह के लोगों में हुई जिसके कारण हमने क्रमिक तरीके से टीकाकरण अभियान को शुरू किया। हालांकि राज्य अपने हालात के हिसाब से अब सीधी खरीदारी के जरिए अन्य उम्र समूहों के लिए टीकाकरण कर सकते हैं। टीके की 70 प्रतिशत खुराकें आरक्षित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार हुआ तो दूसरी खुराक की उपलब्धता की कमी जैसे पहलुओं पर भी विचार किया गया।’’

हर्षवर्धन ने टीके की मासिक उत्पादन क्षमता के बारे में भी अवगत कराया और राज्यों को आश्वस्त किया कि टीके समान रूप से वितरित किए जाएंगे।

बयान में कहा गया कि उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ायी जा रही है और मई तक यह आठ करोड़ और जून तक नौ करोड़ हो जाएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के आह्वान से "जनता के बीच संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है जो महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों ने विदेशी निर्माताओं से टीके की खरीद के लिए एक समान नीति बनाने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग