लाइव न्यूज़ :

फैजाबाद सीट से जीते अवधेश प्रसाद को जेड सुरक्षा देने की मांग, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव ने सरकार को लिखा पत्र

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 8, 2024 17:47 IST

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान के अनुसार, अयोध्या वासियों द्वारा अवधेश प्रसाद को जिताने के लिए अशोभनीय टिप्पणियाँ की जा रही हैं। लोगों की नाराजगी के कारण सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ही जान को खतरा हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या वासियों द्वारा अवधेश प्रसाद को जिताने के लिए अशोभनीय टिप्पणियाँ की जा रही हैंलोगों की नाराजगी के कारण सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ही जान को खतरा हो सकता हैइसी कारण अवधेश प्रसाद के लिए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग की गई है

लखनऊ: इस लोकसभा चुनाव में अयोध्या की फैजाबाद सीट से चुनाव जीतने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद को जेड सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई है। कहा जा रहा अयोध्या की प्रतिष्ठित सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार लल्लू सिंह को हराने के कारण लोग अवधेश प्रसाद से काफी नाराज हैं। अयोध्या वासियों द्वारा अवधेश प्रसाद को जिताने के लिए अशोभनीय टिप्पणियाँ की जा रही हैं। लोगों की नाराजगी के कारण सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ही जान को खतरा हो सकता है। इसी सोच के आधार पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखा है और अवधेश प्रसाद के लिए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

इन नेताओं को मिली थी जेड सुरक्षा : 

मनोज पासवान का कहना है कि अयोध्या की फैजाबाद से भाजपा सांसद लल्लू सिंह की हार से भाजपा समर्थक बेहद आहात हैं और ऐसे लोग अवधेश प्रसाद को क्षति पहुंचा सकते हैं। इसलिए उन्हे उसी तरफ से जेड सुरक्षा दी जानी चाहिए जैसे लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, तथा विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंह को दी गई थी। अयोध्या आंदोलन से जुड़े इन सभी को लोगों की नाराजगी को देखते हुए जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इस संज्ञान लेते हुए ही मनोज पासवान ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर अवधेश प्रसाद को जेड सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

अपर मुख्य सचिव गृह को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया सहित संचार के माध्यमों में अयोध्या के निवासियों पर असहज करने वाली टिप्पणियां व धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे में भाजपा नेता को चुनाव में हराने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ कोई सुनियोजित अनहोनी या असामान्य घटना कभी हो सकती है। पूर्व में भी इस प्रकार की कई घटनाएं कुछ नेताओं के साथ हो चुकी हैं। अत: अवधेश प्रसाद को सुरक्षा की दृष्टि से जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए।

सुरक्षा को लेकर बरती जा रही सतर्कता : मनोज पासवान की इस मांग का पार्टी के अन्य नेता भी समर्थन कर रहे हैं। जबकि खुद अवधेश प्रसाद इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वह कहते हैं जिस जनता ने हमे जीताया और लल्लू सिंह को हराया उससे हमें कोई खतरा नहीं हैं। वही गृह विभाग के अफसरों का कहना है कि मनोज पासवान के पत्र पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सांसद की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने पाएगी। बतौर सांसद जो सुरक्षा व्यवस्था हर सांसद को उपलब्ध कराई जाती है, वह सुरक्षा अवधेश प्रसाद को भी मुहैया करा दी गई है। सरकार हर सांसद की तरह उनकी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है. उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।  

टॅग्स :समाजवादी पार्टीफैजाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया