लाइव न्यूज़ :

राजस्व विभाग की रिपोर्ट में दिल्ली में सर्किल रेट के अंदर उप श्रेणियां बनाने की मांग

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने मौजूदा बाजार दरों के अनुरुप शहर में संपत्तियों के सर्किल रेट को आठ मौजूदा श्रेणियों के अंदर उप श्रेणियों में विभाजित कर संशोधित करने के लिए एक रिपोर्ट तैयार की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक समिति ने विभिन्न प्रकार की भू-संपत्तियों के सर्किल रेट का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की है, सरकार की मंजूरी के लिए भेजने से पहले इसकी जांच मंत्री स्तर पर की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नगर निगम के वर्गीकरण के अनुसार वर्तमान में सर्किल दरें आठ श्रेणियों के अनुसार तय की गई हैं। संपत्ति दरों के बेहतर अभिमूल्यन के लिए इसे प्रत्येक श्रेणी के अंदर 3-4 उप श्रेणियां बनाई जा सकती है। ’’

दिल्ली में सर्किल रेट पिछली बार 2014 में बढ़ाए गए थे। वर्तमान में क्षेत्र के आधार पर सर्किल दरों को नगर निगम के वर्गीकरण के अनुसार 'ए' से 'एच' तक आठ श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

वसंत विहार जैसे पॉश ‘ए’ श्रेणी के क्षेत्रों में सर्कल रेट 7.74 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है जबकि नंद नगरी जैसे कम विकसित ‘एच’ श्रेणी के क्षेत्रों में 23,280 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि एक निश्चित श्रेणी के भीतर भी संपत्तियों की बाजार दर विकास के स्तर और वाणिज्यिक मूल्य के आधार पर व्यापक रूप से भिन्न पाई गई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘इसलिए कम सर्किल रेट श्रेणी के भीतर भी किसी विशेष क्षेत्र में संपत्तियों का उच्च बाजार मूल्य हो सकता है जो उच्च सर्किल रेट श्रेणी के कम विकसित हिस्से से अधिक हो सकता है।’’

जमीन या किसी संपत्ति का सर्किल रेट उसकी वह दर है, जिसके नीचे उसकी बिक्री दर्ज नहीं की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह