लाइव न्यूज़ :

रमजान के दौरान मस्जिद में पांच से अधिक लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दिये जाने की मांग

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:10 IST

Open in App

मेरठ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मेराजुउद्दीन अहमद और पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा सहित तीन लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर रमजान के दौरान मस्जिद में पांच से अधिक लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। नताओं ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इन नेताओं ने कोविड-१९ महामारी के वायरस को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से हाल ही में शासनादेश के तहत दिए गए कुछ दिशा-निर्देशों को एक-दूसरे के विपरीत करार दिया है।

पत्र में कहा गया है कि श्रद्धालुओं की संख्या धार्मिक स्थलों के क्षेत्रफल के अनुरूप, सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन, मास्क, सैनेटाईजर व हैण्ड वॉश की व्यवस्था के आधार पर लागू किया जाये।

उधर आल इंडिया मिल्ली काउंसिल के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोंगो ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर मस्जिदों में पांच से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए नमाज पढ़ने की अनुमति दिए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि बाजारों में, चाय की दुकानों और होटलों में भी उससे कई गुना ज्यादा लोग जमा हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!