लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन संकेद्रक की मांग बढ़ी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोग ‘इलाज एवं बचाव’ के लिए महंगे ऑक्सीजन संकेंद्रक (कंस्ट्रेटर) हो या अपेक्षाकृत सस्ते भाप लेने वाले उपकरण की बड़े पैमाने पर खरीददारी कर रहे हैं जिससे इन चिकित्सा उपकरणों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी की खबरों के बीच लोग दवा की दुकानों पर जाकर ‘चिकित्सा जरूरी’ उपकरणों जैसे ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, ऑक्सीजन कैन आदि की खरीददारी कर रहे हैं।

दिल्ली के कारोबारी दिनेश थापा ने बताया, ‘‘यह सामान्य परिस्थिति नहीं हैं। सभी संक्रमित होने को लेकर डरे हुए हैं और हर उस चीज को खरीद लेना चाहते हैं जिससे उनके परिवार की रक्षा हो सके और खुदा न खास्ता अगर कोई सदस्य संक्रमित होता है तो उनका इलाज किया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल हम मास्क, सेनिटाइजर और इफ्रारेड थर्मामीटर खरीद रहे थे। इस साल संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से लोग ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन स्प्रे और यहां तक कि ज्यादा महंगे ऑक्सीजन संक्रेदक भी परिवार के लिए खरीदने की योजना बना रहे हैं।’’

डर के इस माहौल का असर बाजार पर भी साफ तौर पर दिख रहा है। अभूतपूर्व मांग की वजह से कई दवा की दुकानों पर ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन संकेद्रक का स्टॉक खत्म हो रहे हैं।

रमेश नगर स्थित किरण मेडिको के गौरव आरोड़ा बताते हैं, ‘‘ ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की बिक्री बहुत तेजी से हो रही है। इस समय मेरी दुकान में ऑक्सीमीटर नहीं है। इस समय इन सामानों की 60 से 70 प्रतिशत तक की कमी है। ऐसी स्थित पिछले साल भी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों