लाइव न्यूज़ :

जेल में आसाराम के कथित ‘महिमामंडन’ की जांच की मांग

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:48 IST

Open in App

शाहजहांपुर(उप्र), 22 दिसंबर आसाराम के अनुयायियों ने लखनऊ से आकर यहां जिला कारागार में कैदियों को कथित तौर पर एक कार्यक्रम करके कंबल तथा ऋषि प्रसाद पत्रिका का वितरण किया और आसाराम का महिमामंडन किया। आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने इसको लेकर नाराज़गी जताते हुए इस मामले की जांच की मांग़ की।

पीड़िता के पिता ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कल सोमवार को जेल में आसाराम के खास समर्थक लखनऊ से आए और उन्होंने जेल के अंदर सत्संग करते हुए कंबल तथा पांच-पांच ऋषि प्रसाद पत्रिका का वितरण किया एवं सत्संग करके एक अपराधी का महिमामंडन भी किया गया।’’

उन्होंने कहा कि ‘’आसाराम के लोग आसाराम की खराब हुई छवि को सुधारने के लिए ढोंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसीलिए इस तरह का अनर्गल कार्य कर रहे हैं।’’ उन्होंने इस पूरे मामले के जांच की मांग की हैl

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि जेल में 75 कैदियों को कंबल बांटे गए हैं क्योंकि आसाराम के अनुयाई अर्जुन तथा नारायण पांडे जब यहां जेल में बंद थे तब नारायण पांडे को पक्षाघात हुआ था और उसके आधे शरीर ने काम करना बंद कर दिया था।

कुमार ने बताया, ‘‘जेल प्रशासन ने उसका इलाज कराया और जब वह यहां से जमानत पर छूटा तब उसने कैदियों को कंबल बंटवाने को कहा था।’’

कुमार ने बताया कि कल सोमवार को इसी क्रम में अर्जुन तथा नारायण पांडे ने एक संदेश भिजवाया और बाद में 75 कंबल भेजे जो कैदियों में बांटे गए हैं। उन्होंने सत्संग तथा आसाराम के महिमामंडन की बात निराधार बताई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी ने बताया, ‘‘मामला उनके संज्ञान में नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराकर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगीl’’

ग़ौरतलब है कि शाहजहांपुर की एक छात्रा, जो आसाराम के जोधपुर स्थित आश्रम में पढ़ती थी, ने आसाराम पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाये हुए मामला दर्ज कराया था। बाद में मामले में 2013 में आसाराम को जेल भेज दिया गया तथा 2018 में उन्हें अदालत ने सजा सुनाई थी। तब से आसाराम जेल में ही बंद है। आसाराम प्रकरण में एक प्रमुख गवाह कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसी मामले में यहां शाहजहांपुर जिला कारागार में अर्जुन और नारायण बंद थे जिन्हें कुछ समय पूर्व जमानत मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा