लाइव न्यूज़ :

वेतन वृद्धि की मांग: पारा शिक्षकों ने ममता के आवास के निकट नहर में खड़े होकर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:05 IST

Open in App

कोलकाता, 16 फरवरी पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों के एक समूह ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का एक नया तरीका अपनाया और वे मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट स्थित नहर में खड़े हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अनुबंध पर भर्ती शिक्षकों का एक समूह अपने हाथों में पोस्टर लेकर कालीघाट इलाके में बनर्जी के आवास के सामने स्थित नहर में खड़ा हो गया। यह बेहद कड़ी सुरक्षा वाला इलाका है।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

ये शिक्षक पिछले 70 दिन से ज्यादा समय से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शहर में धरना दे रहे हैं।

बनर्जी ने हाल में बजट में पारा शिक्षकों के वेतन में सालाना तीन फीसदी वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि यह काफी नहीं है।

राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में यह एक बड़ा राजनीतिक मामला बन गया है। राज्य में विपक्षी भाजपा और वाम मोर्चा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पारा शिक्षकों की मांग को अनसुना करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो