लाइव न्यूज़ :

केरल में शीशम के पेड़ काटे जाने के मामले में सीबीआई जांच की मांग

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 जून केरल के पर्यावरण संगठनों ने राज्य के वायनाड के मुत्तिल और अन्य स्थानों पर शीशम के पेड़ों की कटाई के मामले की सीबीआई जांच कराने की रविवार को मांग की।

संगठनों ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि राजस्व विभाग का 11 मार्च का परिपत्र और 24 अक्टूबर 2020 का आदेश अवैध है।

राज्य सरकार ने लकड़ी माफियाओं द्वारा वायनाड में शीशम और अन्य स्थानों पर सागौन की लड़की की बड़े पैमाने पर कटाई और तस्करी किए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद के मद्देनजर 12 जून को इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ''सरकार का यह रुख न्याय प्रणाली के समक्ष एक चुनौती है कि जिन परिस्थितियों में ये आदेश जारी किए गए उनकी जांच करने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन संरक्षित पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के अवैध आदेश के पीछे राजस्व और वन मंत्री तथा अधिकारियों का हाथ है।''

इसके साथ ही, संगठनों ने मांग की कि कानून में ईमानदार, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से आवश्यक संशोधन किए जाएं ताकि किसानों को पेड़ों को काटने का अधिकार दिया जा सके कि वे कानूनी रूप से अपनी निर्धारित भूमि पर ऐसा कर सकें।

इस बीच, वन विभाग की सतर्कता इकाई ने सरकार को एक रिपोर्ट सौंपते हुए कहा कि वायनाड, इडुक्की और त्रिशूर सहित विभिन्न जिलों से कथित तौर पर सरकारी आदेश की गलत व्याख्या कर 15 करोड़ रुपये की कीमत के पेड़ काट दिए गए।

सतर्कता इकाई ने राजस्व अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर लापरवाही बरते जाने की बात कही है। हालांकि राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि सरकार को अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे