लाइव न्यूज़ :

भाजपा की निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:25 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में नगर निकाय व बाकी पंचायती राज चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग की है। पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा व राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा को पाबंद करने की मांग की है ताकि धौलपुर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकें।

साथ ही ज्ञापन में मांग की गयी है कि चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से हों, इसके लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी को वहां नियुक्त किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान पांच दिसंबर को होना है। उसके बाद नगर निकाय चुनाव होने हैं।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीकर सहित विभिन्न जिलों में पंचायतीराज व निकाय चुनावों के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस गहलोत सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर किया जा रहा हैl

पूनियां ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की खिसकती जमीन से बौखलाई राज्य की गहलोत सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस