वर्गीज कुरियन को भारत रत्न देने की मांग

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:01 IST2020-11-03T17:01:23+5:302020-11-03T17:01:23+5:30

Demand for Bharat Ratna to Varghese Kurien | वर्गीज कुरियन को भारत रत्न देने की मांग

वर्गीज कुरियन को भारत रत्न देने की मांग

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ ने भारत में श्वेत क्रांति के जनक माने जाने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मिलमा के नाम से प्रसिद्ध इस संघ ने 26 नवंबर को कुरियन की जयंती से अगले साल उनकी जन्म शताब्दी तक सालभर अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

कुरियन के जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संघ के अध्यक्ष पी ए बालन ने मंगलवार को यहां कहा कि देश में दुग्ध उत्पादन को जमीनी स्तर से टिकाऊ आर्थिक गतिविधि के रूप में प्रोत्साहित करने में सराहनीय योगदान के लिए तथा ‘ऑपरेशन फ्लड’ में भूमिका के लिए कुरियन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Web Title: Demand for Bharat Ratna to Varghese Kurien

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे