लाइव न्यूज़ :

ठाणे में इमारत का हिस्सा गिरने के मामले में निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:29 IST

Open in App

ठाणे, 13 सितंबर ठाणे के राबोडी इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिर जाने और उसमें दो लोगों की मौत की घटना के एक दिन बाद भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि इस मामले में निगम के अधिकारियों और बिल्डर पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।

ठाणे भाजपा अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य निरंजन देवखरे ने कहा कि घटना के लिए निगम के अधिकारी और बिल्डर जिम्मेदार हैं क्योंकि जर्जर इमारत से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की जिम्मेदारी उनकी है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम चव्हाण ने भी इसी तरह की राय रखी और कहा कि पुलिस को इस संबंध में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए।

ठाणे नगर निगम ने रविवार की शाम जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि 2013 में एक ऑडिट के बाद इमारत को खतरनाक और जर्जर घोषित किया गया था लेकिन वहां के रहवासियों ने कई नोटिसों के बाद भी निकलने से इनकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos