लाइव न्यूज़ :

कोविड नियमों का उल्लंघन करते दिल्ली सरकार के प्रचार वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के एक प्रचार वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसमें कथित तौर पर बिना मास्क पहने और भौतिक दूरी का पालन किये बगैर स्कूली बच्चों की एक बड़ी भीड़ को एक विज्ञापन की शूटिंग करते दिखाया गया है।

आयोग ने भी कहा कि यह केंद्र के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और स्कूली बच्चों के जीवन को भी खतरे में डालता है।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि उसे एक प्रचार वीडियो के खिलाफ शिकायत मिली है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिखाई दे रहे हैं।

एनसीपीसीआर ने कहा, ''उक्त प्रचार वीडियो में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच स्कूली बच्चों की एक बड़ी भीड़ बिना मास्क पहने और भौतिक दूरी बनाए बगैर विज्ञापन के लिए शूटिंग करते दिख रही है। यह भारत सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और दिल्ली के नाबालिग स्कूली बच्चों का जीवन को खतरे में डालता है।''

आयोग ने कहा कि वीडियो किशोर न्याय अधिनियम, 2015 और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

बृहस्पतिवार को जारी पत्र में कहा गया है, ''मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुरोध है कि इस मामले में कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट सात दिनों के भीतर आयोग के साथ साझा की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच