लाइव न्यूज़ :

डेल्टा के उप-स्वरूपों-एवाई.1, एवाई.2 के डेल्टा से अधिक संक्रामक होने की संभावना नहीं: इंसाकॉग

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) ने कहा है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के उप-स्वरूपों एवाई.1, एवाई.2 के डेल्टा से अधिक संक्रामक होने की संभावना नहीं है।

इंसाकॉग ने हालिया बुलेटिन में यह भी कहा कि एवाई.3 को डेल्टा के नए उप-स्परूप के रूप में चिह्नित किया गया है। बुलेटिन में कहा गया कि इस उत्परिवर्तन के बारे में कोई महत्वपूर्ण सामग्री नहीं है, लेकिन इंसाकॉग इसपर लगातार नजर रखेगा।

इंसाकॉग ने कहा, ‘‘न तो एवाई.1 के और न ही एवाई.2 के डेल्टा से अधिक संक्रामक होने की संभावना है। भारत में जून से वे उपलब्ध अनुक्रमणों में लगातार एक प्रतिशत से भी कम बने हुए हैं।’’ साथ ही कहा कि महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव, मध्य प्रदेश के भोपाल और तमिलनाडु के चेन्नई चार ‘क्लस्टर’ में इसके तेजी से फैलने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

इंसाकॉग ने कहा कि भारत के सभी हिस्सों में हालिया नमूनों में डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) की मौजूदगी मिली है और वैश्विक स्तर पर भी यह तेजी से फैल रहा है। भारत में इस साल मार्च से मई के बीच कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण तेजी से फैला था। दुनिया के बाकी हिस्सों में इस स्वरूप के कारण तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह