लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में कोविड-19 के मामलों में डेल्टा स्वरूप की बड़ी भूमिका

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:58 IST

Open in App

हैदराबाद, चार जून काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और सीएसआईआर- कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी), हैदराबाद ने साथ मिलकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस के स्वरूप का जीनोम अनुक्रमण किया है।

सीसीएमबी ने एक बयान में शुक्रवार को बताया कि अध्ययन में पता चला है कि इन इलाकों में कोरोना वायरस के कम से कम सात स्वरूप के ज्यादा मामले हैं।

बीएचयू में बहु-अनुशासनिक अध्ययन टीम ने अप्रैल 2021 में वाराणसी और इसके आसपास के इलाके से नमूने एकत्र किए थे। इस अध्ययन में 130 नमूनों का अनुक्रमण किया गया।

बीएचयू में बहु-अनुशासनिक अध्ययन टीम का नेतृत्व करने वाले एक प्रोफेसर ने बताया कि वायरस के चिंताजनक स्वरूप (वीओसी) में से सबसे ज्यादा बी. 1.617. स्वरूप मिले। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर में इस स्वरूप की बड़ी भूमिका बतायी जाती है।

सीसीएमबी के सलाहकार डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्से की तरह अध्ययन किए गए नमूनों में बी. 1.617.2 (डेल्टा) सबसे सामान्य स्वरूप था। कुल 36 प्रतिशत नमूनों में इस स्वरूप की मौजूदगी मिली। अन्य चिंताजनक स्वरूपों में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार मिले बी.1.351 स्वरूप भी इस इलाके में मिले हैं।

इस अध्ययन से एक बार फिर से पुष्टि हुई है कि देश में डेल्टा स्वरूप सबसे ज्यादा प्रसारित हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को रोकने के लिए दूसरे स्वरूपों पर भी नजर रखना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए