लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट मिला : अधिकारी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:20 IST

Open in App

भोपाल, 17 जून भोपाल में 65 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस के नए ‘‘डेल्टा प्लस’’ वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मध्यप्रदेश में महामारी की दूसरी लहर की तेजी कम हो रही है और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। ऐसे समय में यह नयी जानकारी सामने आयी है।

अधिकारियों के अनुसार, महिला के नमूने 23 मई को लिए गए थे और बुधवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से प्राप्त हुई रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं, सूत्रों ने बताया कि महिला कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुकी है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एक महिला के अलग वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महामारी के खिलाफ सतर्कता में कोई कमी नहीं की गई है। प्रदेश में नए मामलों की संख्या दिन ब दिन कम हो रही है लेकिन नमूनों के परीक्षण में कमी नहीं की गई है। मंत्री ने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को नमूने भेज रहे हैं।’’

कुछ रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे पहले पाए जाने वाले कोविड-19 के अत्याधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) के डेल्टा प्लस वेरिएंट में परिवर्तित होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू