लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्लस स्वरूप : जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी में स्वैच्छिक रूप से सप्ताहांत लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:10 IST

Open in App

जम्मू, 26 जून जम्मू में सबसे बड़ी अनाज मंडी में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि स्थानीय कारोबारियों की संस्था ने प्रांत में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आने के चलते सप्ताहांत के लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के मद्देनजर 20 जून को जम्मू समेत आठ जिलों से सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने की घोषणा की थी। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के आह्वान पर एशिया चौक और विक्रम चौक समेत नेहरू मार्केट और आसपास के इलाकों में दुकानें बंद रहीं।

फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बाद और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अगले तीन सप्ताह तक सप्ताहांत कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर इस दौरान सभी दुकानें शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी।

सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्रधानाचार्य शशि सुधन शर्मा ने 23 जून को जानकारी दी थी कि रियासी जिला के कटरा शहर में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। यह वायरस का चिंताजनक स्वरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल