मुंबई में 128 नमूनों में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 27 नए मामले

By भाषा | Published: August 24, 2021 12:21 AM2021-08-24T00:21:47+5:302021-08-24T00:21:47+5:30

delta pattern confirmed in 128 samples in mumbai, 27 new cases of delta plus in maharashtra | मुंबई में 128 नमूनों में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 27 नए मामले

मुंबई में 128 नमूनों में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 27 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा प्लस स्वरूप के 27 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 103 तक पहुंच गई। वहीं, मुंबई में 128 नमूनों में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग और बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जीनोम श्रृंखला के लिए भेजे गए 188 नमूनों में से 128 में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई। इसके अलावा अन्य नमूनों में से दो में अल्फा स्वरूप पाया गया जबकि 24 नमूनों में कप्पा स्वरूप की पुष्टि हुई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में सोमवार को सामने आए डेल्टा प्लस स्वरूप के 27 नए मामलों में गढ़चिरौली और अमरावती में छह-छह, नागपुर में पांच, अहमदनगर में चार, यवतमाल में तीन, नासिक में दो और भंडारा जिले में एक मामला पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: delta pattern confirmed in 128 samples in mumbai, 27 new cases of delta plus in maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Delta