लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग के सुझाव विभाजनकारी, एक जनवरी को करेंगे विरोध प्रदर्शन: पीएजीडी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:03 IST

Open in App

जम्मू, 21 दिसंबर पीपुल्स अलायन्स फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर पर परिसीमन आयोग के सुझाव “विभाजनकारी और अस्वीकार्य” हैं और इसके विरोध में गठबंधन एक जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा।

केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीटों के सीमांकन के लिए गठित परिसीमन आयोग ने अपने ‘पेपर-1’ में जम्मू क्षेत्र के वास्ते छह अतिरिक्त सीट और कश्मीर के वास्ते एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव दिया है। आयोग ने इस पर नयी दिल्ली में अपने पांच सदस्यों- नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन सांसद और भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों के साथ सोमवार को चर्चा की थी।

पीएजीडी के मुख्य प्रवक्ता और माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने संवाददाताओं से कहा, “हम शांति चाहते हैं और किसी संस्थान या सरकार के साथ संघर्ष नहीं चाहते। हम लोगों के वैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाएंगे। हमने परिसीमन आयोग के प्रस्ताव के विरुद्ध श्रीनगर में एक जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है क्योंकि हमारे विचार से यह मसौदा जनता और सभी समुदाय के लोगों को अस्वीकार्य है।”

परिसीमन आयोग के सुझावों पर तारिगामी ने कहा, “हम इस मत पर कायम हैं कि यह (प्रस्ताव) विभाजनकारी है तथा इससे जम्मू कश्मीर में विभाजन और बढ़ेगा।” नेकां के अध्यक्ष एवं पीएजीडी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में घंटे भर से ज्यादा चली बैठक में शिरकत करने के बाद तारिगामी ने कहा, “इससे लोगों का अलगाववाद और बढ़ेगा तथा ऐसी खाई बनेगी जिससे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों का हित प्रभावित होंगे और देश के हितों को भी नुकसान होगा।”

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और आवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुजफ्फर अहमद शाह भी अब्दुल्ला के भटिंडी स्थित आवास पर बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए