लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:40 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच जुलाई न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेगा और नेताओं, नागरिक समाज के समूहों और अन्य से बातचीत करेगा ताकि जम्मू-कश्मीर में नए विधानसभा क्षेत्र बनाने पर आवश्यक सूचनाएं इकट्ठा कर सके। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जम्मू-कश्मीर के आठ राजनीतिक दलों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को हुई बैठक के एक पखवाड़े के अंदर आयोग का दौरा हो रहा है।

कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर नेशनल कांफ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), माकपा और नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) सहित सभी बड़े राजनीतिक दलों ने आयोग के सदस्यों से मिलने के बारे में अभी निर्णय नहीं किया है।

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने सोमवार को कहा कि आयोग की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त निर्णय नहीं किया गया है और यह पार्टियों पर छोड़ दिया गया है कि वे भाग लेना चाहते हैं अथवा नहीं।

आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश के दौरे में सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं जम्मू-कश्मीर के पंजीकृत दलों को अलग-अलग बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू