परिसीमन आयोग छह जुलाई से नौ जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:12 IST2021-06-30T15:12:05+5:302021-06-30T15:12:05+5:30

Delimitation Commission to visit Jammu and Kashmir from July 6 to July 9 | परिसीमन आयोग छह जुलाई से नौ जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा

परिसीमन आयोग छह जुलाई से नौ जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा

नयी दिल्ली, 30 जून जम्मू-कश्मीर में नए निर्वाचन क्षेत्र बनाने के लिए जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से परिसीमन आयोग छह जुलाई से नौ जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा और केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ वार्ता करेगा।

चुनावी पैनल की बैठक के बाद यह फैसला किया गया, जिसकी अध्यक्षता परिसीमन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्र ने की।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘आयोग को उम्मीद है कि सभी पक्ष इस कार्य में सहयोग करेंगे और उपयोगी सुझाव देंगे, ताकि परिसीमन का काम समय पर पूरा हो सके।’’

जम्मू-कश्मीर के संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निधारण की जिम्मेदारी परिसीमन आयोग को सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delimitation Commission to visit Jammu and Kashmir from July 6 to July 9

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे