लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए 30 सितंबर तक तैयार होगी दिल्ली की ‘शीतकालीन कार्य योजना’

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ‘शीतकालीन कार्य योजना’ (विंटर एक्शन प्लान) 30 सितंबर तक तैयार हो जाएगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, पर्यावरण और वन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राय ने कहा कि यह योजना 10 सूत्रों पर केंद्रित होगी जिसमें पराली जलाना, ज्यादा प्रदूषण वाली जगह, स्मॉग टावर और वाहनों तथा धूल से होने वाला प्रदूषण शामिल है।

उन्होंने कहा कि योजना तैयार करने के वास्ते सुझाव लेने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ 14 सितंबर को एक समीक्षा बैठक की जाएगी जिसमें नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली यातायात पुलिस, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग शामिल होगा।

मंत्री ने कहा कि योजना 30 सितंबर तक पूरी होगी और इसके लिए अधिकारियों का एक दल बनाया जाएगा जो प्रदूषण कम करने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ बातचीत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह