लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का टीका भंडार चार दिनों तक चलेगा: बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण बुलेटिन जारी कर बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 रोधी टीकों का केवल चार दिन का भंडार है।

बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह तक, कोवैक्सीन और कोविशील्ड का उपलब्ध भंडार क्रमशः 2,17,030 और 6,09,610 खुराक था।

बुलेटिन में कहा गया है कि पहली खुराक के लिए केवल 20 प्रतिशत कोवैक्सीन भंडार का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसकी मात्रा सीमित है और आपूर्ति का चक्र अनियमित है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दूसरी खुराक के लिए कोविशील्ड का उपयोग केवल 31 जुलाई तक किया जा सकता है, क्योंकि भंडार सीमित है और 18-44 वर्ष आयु वर्ग के कई लोग आने वाले हफ्तों में टीके की दूसरी खुराक लेंगे। कुल मिलाकर, दिल्ली सरकार को अब तक टीके की 97,36,740 खुराकें मिल चुकी हैं, जिनमें से 24,18,670 खुराक कोवैक्सीन और शेष कोविशील्ड की हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को कोविशील्ड की 1,60,070 खुराक भंडार में शामिल की गई।

दिल्ली में टीके की 98,37,195 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें निजी अस्पतालों में दी गईं खुराकें भी शामिल हैं। 73,36,519 लोगों को पहली जबकि 25,00,676 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। बुधवार को 57,752 टीके लगाए गए। इनमें से 11,593 लोगों को पहली जबकि 46,159 को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान