लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के परिवहन विभाग को 4261 ई-ऑटो परमिट के लिए 9500 से अधिक आवेदन मिले हैं: गहलोत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को 4261 ई-ऑटो परमिट के लिए 9500 से अधिक आवेदन मिले हैं जिनमें 300 आवेदन महिलाओं के हैं।

गहलोत ने एक साक्षात्कार में कहा कि विभाग महिला आवेदकों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तबतक के बढ़ाएगा जबतक उनके लिए आरक्षित सभी 1406 परमिट ले नहीं लिये जाते।

दिल्ली सरकार ने ई-ऑटो परमिट के लिए सोमवार को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया किए थे। परमिट के वास्ते आवेदन की आखिरी तारीख एक नवंबर है। एक तिहाई परमिट महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं।

गहलोत ने कहा, ‘‘ हमें बुधवार रात तक 9500 से अधिक आवेदन मिले जिनमें 300 महिलाओं के हैं। महिला आवेदकों की संख्या बढ़ी है और हम उनके लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तबतक के लिए बढ़ायेंगे जबतक उनके लिए आरक्षित सभी 1406 आवेदन नहीं ले लिये जाते। ’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शहर में प्रदूषण कम करने पर बल देने के बीच परिवहन विभाग क्रमिक ढंग से सड़कों पर ई-ऑटो की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए