लाइव न्यूज़ :

उच्च पार्टिकुलेट मैटर संकेंद्रण की सूची में दिल्ली के स्कूल, कॉलेज शीर्ष पर : आईआईटी अध्ययन

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली में स्कूल और कॉलेज उन भवनों की सूची में शीर्ष पर हैं जहां उच्च पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) संकेंद्रण है। यह तथ्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली की घर के अंदर वायु गुणवत्ता पर किए गए अध्ययन में सामने आया है।

अध्ययन के मुताबिक, भवनों में पीएम10 और पीएम 2.5 का संकेंद्रण स्तर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा तय सीमा से दो से पांच गुना अधिक रिकॉर्ड किया गया। सीपीसीबी द्वारा तय मानक पीएम 10 के लिए 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है जबकि पीएम 2.5 के लिए यह 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है।

इसने दावा किया कि यह स्तर निगरानी किए गए भवनों के लिए डब्ल्यूएचओ के 24 घंटे की औसत सीमा (पीएम 10 और पीएम 2.5 के लिए क्रमश: 50 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और 25 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से 10 से 15 गुना ज्यादा है।

एमएक्यूयूआईडी (दिल्ली के शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता की निगरानी) परियोजना नाम से किया गया यह अध्ययन राष्ट्रीय राजधानी के 37 भवनों पर किया गया जिनमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, कार्यालय और सिनेमा हॉल शामिल हैं। अध्ययन 15 अक्टूबर 2019 से 30 जनवरी 2020 के बीच किया गया।

अध्ययन में कहा गया, ‘‘शैक्षणिक संस्थान (स्कूल और कॉलेज) उच्च पीएम संकेंद्रण की सूची में शीर्ष पर हैं। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन वर्जित होने के बावजूद देखा गया कि लोग कार्यालयों, अस्पतालों और कॉलेजों में अक्सर धूम्रपान करते हैं। अस्पतालों और रेस्तरां में रासायनिक एजेंटों, फर्श साफ करने वाले तत्वों एवं खाद्य तेलों की वजह से टोटल वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड का स्तर भी उच्च मापा गया।’’

इसमें बताया गया कि अस्पतालों, कॉलेजों एवं कार्यालयों में कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर भी उच्च पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग