लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मानहानि मामले में केजरीवाल, सिसोदिया को समन भेजा, 16 जुलाई को पेश होने काे कहा

By भाषा | Updated: July 8, 2019 19:48 IST

गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आप नेताओं ने उन पर केजरीवाल की हत्या की साजिश का आरोप लगाकर उनकी छवि “धूमिल” की। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि आरोपियों द्वारा लगाए गए आरोप “प्रथम दृष्टया मानहानिकारक” और गुप्ता को संदर्भित थे।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भादंसं की धारा 500 के तहत मानहानि के आरोप में तलब किया गया है।उनकी छवि को व्यापक नुकसान पहुंचा और दोनों ने इसके लिये कोई खेद व्यक्त नहीं किया और न ही माफी मांगी।

भाजपा नेता विजेंदर गुप्ता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 16 जुलाई को पेश होने के लिये समन जारी किया।

गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आप नेताओं ने उन पर केजरीवाल की हत्या की साजिश का आरोप लगाकर उनकी छवि “धूमिल” की। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि आरोपियों द्वारा लगाए गए आरोप “प्रथम दृष्टया मानहानिकारक” और गुप्ता को संदर्भित थे।

अदालत ने कहा, “प्रतिवादियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पर्याप्त आधार हैं...इसी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भादंसं की धारा 500 के तहत मानहानि के आरोप में तलब किया गया है।”

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं के ट्वीट के व्यापक प्रसार और समाचारों में उनके बयानों को व्यापक जगह मिलने की वजह उनकी छवि को व्यापक नुकसान पहुंचा और दोनों ने इसके लिये कोई खेद व्यक्त नहीं किया और न ही माफी मांगी। 

टॅग्स :दिल्लीकोर्टमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया