दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
By भाषा | Updated: February 21, 2021 11:31 IST2021-02-21T11:31:51+5:302021-02-21T11:31:51+5:30

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
नयी दिल्ली, 21 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान ऋतु के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।