लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोहरे की वजह से कुछ हिस्सों में दृश्यता का स्तर गिरकर 300 मीटर तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी हवाओं और बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बह रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की तुलना में पूर्वी हवाएं कम ठंडी हैं। वहीं बादल की वजह से कुछ अवरक्त किरणों के वापस धरती की तरफ लौटने से न्यूनतम तापमाम में बढ़ोतरी हुई है।

श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में न्यनतम तापमान फिर एक बार घटकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos