नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर के मौसम संबंधी आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
विभाग के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।