लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का न्यूनतम तापमान लुढककर 10.8 डिग्री से. हुआ, सीजन का सबसे कम तापमान

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो अबतक का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार सामान्यत: सफदरजंग वेधशाला नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री दर्ज करती है और आखिरी सप्ताह में पारा 11-12 डिग्री तक नीचे जाता है। यह वेधशाला शहर का मौसम आंकड़ा देती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में बादलों की गैर मौजूदगी के चलते निम्न न्यूनतम तापमान का रूख नजर आ रहा है।

दरअसल बादल लौट रही कुछ इंफ्रारेड विकिरणों को सोख लेते हैं और उसे वापस धरती पर भेजे देते हैं जिससे धरातल गर्म रहता है।

श्रीवास्तव ने कहा कि पहाड़ों पर बहुत अधिक बर्फबारी हुई नहीं है, इसलिए उस क्षेत्र की ठंडी हवा का दिल्ली के मौसम पर असर पड़ना अभी बाकी है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमैट वैदर के मौसम विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार दरअसल मजबूत पश्चिम विक्षोभ से नम हवा चलने लगती है लेकिन उसकी गैरमौजूदगी भी सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान की वजह है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है तथा न्यूनतम तापमान के सप्ताहांत तक 10 डिग्री के नीचे पहुंचने की आशंका है क्योंकि अगले दस दिनों तक मजबूत पश्चिम विक्षोभ की संभावना नहीं है।

रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री से. दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर 58 सालों में सबसे ठंडा महीना रहा था।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र