लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवम्बर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि स्थिति के बुधवार तक ऐसी बने रहने पर वह शहर में शीत लहर चलने की घोषणा कर देगा।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि नवम्बर माह में मौसम के पिछले चार-पांच साल की तुलना में सबसे ठंडा रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान हिमाचल प्रदेश के डलहौजी (10.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (10.6 डिग्री सेल्सियस) तथा मंडी (10.2 डिग्री सेल्सियस) और उत्तराखंड के मसूरी (10.4 डिग्री सेल्सियस) से कम रहा।

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला और उत्तराखंड के नैनीताल में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। अगले चार से पांच दिन तक यही स्थिति रहने की संभावना है।’’

आईएमडी ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान के सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने के साथ ही शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘बुधवार को भी यहीं स्थिति बनी रही तो हम दिल्ली में शीत लहर की घोषणा करेंगे।’’

दिल्ली में निम्न न्यूनतम तापमान का यह दौर बादलों की गैरमौजूदगी के चलते है। बादल लौट रही कुछ ‘इंफ्रारेड’ विकिरणों को सोख लेते हैं और उन्हें वापस धरती पर भेजे देते हैं, जिससे धरातल गर्म रहता है।

श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों में बर्फबारी हुई है, इसलिए उस क्षेत्र की ठंडी हवा का दिल्ली के मौसम पर असर पड़ रहा है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 58 साल में सबसे अधिक ठंडा था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह