बर्फीली हवाओं के कारण फिर गिरा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

By भाषा | Updated: February 5, 2021 10:20 IST2021-02-05T10:20:07+5:302021-02-05T10:20:07+5:30

Delhi's minimum temperature dropped again due to icy winds | बर्फीली हवाओं के कारण फिर गिरा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

बर्फीली हवाओं के कारण फिर गिरा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

नयी दिल्ली, पांच फरवरी पश्चिमी हिमालय से बहकर आई बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बृहस्पतिवार को 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी और शुष्क हवाएं बहनी शुरू हो गई हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।”

सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi's minimum temperature dropped again due to icy winds

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे